स्वीट्ज़रलैंड का राजदूत विदेशमंत्रालय में तलब
तेहरान में तैनात स्वीट्ज़रलैंड के राजदूत को जो अमरीकी हितों के रक्षक हैं, विदेशमंत्रालय में तलब करके अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के निर्णय पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने कहा कि अमरीकी हितों के रक्षक के रूप में तेहरान में तैनात स्वीट्ज़रलैंड के राजदूत को विदेशमंत्रालय में तलब किया गया और ईरानी नागरिकों के अमरीका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाए जाने के संबंध में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के भेदभावपूर्ण फ़ैसले पर आपत्ति जताई गयी है जबकि इस संबंध में उन्हें एक आपत्ति पत्र भी सौंपा गया है।
विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि निराधार बहानों और भेदभावपूर्ण कार्यवाहियों के अंतर्गत अमरीकी सरकार द्वारा ईरानी नागरिकों पर अमरीका की यात्रा पर प्रतिबंध का फ़ैसला, अस्वीकार्य, मानवाधिकार कन्वेन्शन और 15 अगस्त 1955 में दोनों देशों के मध्य वाणिज्यिक और क़ानूनी समझौते के विपरीत है।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि ईरानी जनता पिछले दशकों के दौरान अमरीका के समर्थन प्राप्त आतंकवादियों के पाश्विक हमलों का निशाना बने हैं जबकि ईरानी नागरिक पूरी दुनिया में बहुत ही सभ्य नागरिक रूप में पहचाने जाते हैं। (AK)