ईरान अमरीकी जनता का स्वागत करता है, ज़रीफ़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i35473-ईरान_अमरीकी_जनता_का_स्वागत_करता_है_ज़रीफ़
ईरानी विदेश मंत्री ने अपने ट्वीटर संदेश में कहा है कि उन सभी अमरीकी नागरिकों का ईरान में स्वागत है जिनके पास ईरान का सही वीज़ा होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३०, २०१७ ११:३९ Asia/Kolkata
  • ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ (फ़ाइल फ़ोटो)
    ईरानी विदेश मंत्री जवाद ज़रीफ़ (फ़ाइल फ़ोटो)

ईरानी विदेश मंत्री ने अपने ट्वीटर संदेश में कहा है कि उन सभी अमरीकी नागरिकों का ईरान में स्वागत है जिनके पास ईरान का सही वीज़ा होगा।

उन्होंने अमरीकी राष्ट्रपति के कुछ इस्लामी देशों के नागरिकों के अमरीका में प्रवेश पर रोक लगाने के आधिकारिक आदेश की प्रतिक्रिया में अपने ट्वीटर संदेश में बल दिया, “अमरीका के विपरीत ईरान उन लोगों का स्वागत करेगा जिनके पास ईरान यात्रा का सही वीज़ा होगा।” 

दूसरी ओर ईरान के उपराष्ट्रपति इस्हाक़ जहांगीरी ने सोमवार को तेहरान में पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि ईरान अमरीकी राष्ट्रपति के आप्रवासन विरोधी क़ानून की प्रतिक्रिया में पारस्परिक कार्यवाही करेगा।  (MAQ/N)