अमरीका और ब्रिटेन , दाइश के जनक, बुरुजर्दी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख ने कहा है कि अमरीका और ब्रिटेन ने मिल कर दाइश को बनाया है जिससे पूरे विश्व और क्षेत्र के लिए खतरा पैदा हो गया है।
अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने सोमवार को एक इन्टरव्यू में कहा कि ईरान अपनी पूरी शक्ति के साथ आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में व्यस्त है और इराक व सीरिया की अपील पर इन दोनों देशों में ईरानी सलाहकार मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि इराक और सीरिया में ईरानी सलाहकारों की उपस्थिति की वजह से दाइश को बनाने वालों को इस बात की चिंता हुई कि कहीं यह शैतानी हथकंडा उनसे छिन न जाए।
इस्लामी गणतंत्र ईरान के संसद में राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति आयोग के प्रमुख अलाउद्दीन बुरुजर्दी ने बल दिया कि ईरान आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में गंभीर है और अमरीका व ब्रिटेन को इस बात का कदापि अवसर नहीं देगा कि वह दाइश नामक इस शैतानी हथकंडे को इलाक़ी के देशों या जनता के विरुद्ध प्रयोग करें। (Q.A.)