मध्यपूर्व के सबसे बड़े अनाज कारख़ाने का ईरान में उद्घाटन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i35551-मध्यपूर्व_के_सबसे_बड़े_अनाज_कारख़ाने_का_ईरान_में_उद्घाटन
राष्ट्रपति रूहानी ने मंगलवार को मध्यपूर्व के सबसे बड़े अनाज कारख़ाने का उद्घाटन किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३१, २०१७ १२:५४ Asia/Kolkata
  • मध्यपूर्व के सबसे बड़े अनाज कारख़ाने का ईरान में उद्घाटन

राष्ट्रपति रूहानी ने मंगलवार को मध्यपूर्व के सबसे बड़े अनाज कारख़ाने का उद्घाटन किया।

डाक्टर हसन रूहानी ने मंगलवार की सुबह तेहरान के पश्चिम में स्थित अलबुर्ज़ प्रांत में मध्यपूर्व के सबसे बड़े अनाज कारख़ाने का उद्घाटन किया।

मंगलवार को इस्लामी क्रांति की सफलता की 38वीं वर्षगांठ से संबन्धित एक कार्यक्रम के अन्तर्गत पोषाहार अनुसंधान और औद्योगिक समूह "ज़र"  पहुंचकर इस औद्योगिक समूह के अधिकारियों से भेंट की।  पांच अरब डालर के पूंजी निवेश से यह औद्योगिक समूह प्रतिवर्ष 400 टन खाद्ध पदार्थ का उत्पादन करने में सक्षम है।

पोषाहार अनुसंधान और औद्योगिक समूह "ज़र"  के उद्घाटन से परोक्ष और अपरोक्ष रूप में 1500 रोज़गार का सृजन हुआ है।