ईरान के साथ संबन्ध विस्तृत करना चाहते हैं- हमास
Jan ३१, २०१७ १३:५१ Asia/Kolkata
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास ने घोषणा की है कि वह ईरान के साथ संबन्धों को विस्तृत करने के लिए प्रयासरत है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार हमास की राजनैतिक शाखा के प्रभारी सामी अबूज़हरी ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमास, सभी इस्लामी देशों विशेषकर ईरान के साथ संबन्धों के विस्तार का पक्षधर है।
उन्होंने फ़िलिस्तीनियों की एकता की ओर संकेत करते हुए कहा कि हमास आरंभ से ही फ़िलिस्तीनियों के बीच एकता के लिए प्रयास करता आया है और अभी भी वह इस काम में व्यस्त है।
हमास की राजनैतिक शाखा के प्रभारी सामी अबूज़हरी ने हाल ही में अपनी विदेश यात्रा के दौरान कई इस्लामी देशों का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने अल्जीरिया के अधिकारियों और नेताओं से भेंटवार्ता की थी।
टैग्स