अंतरिक्ष के क्षेत्र में ईरान की नई उपलब्धियां नए उपग्रहों का अनावरण
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i35605-अंतरिक्ष_के_क्षेत्र_में_ईरान_की_नई_उपलब्धियां_नए_उपग्रहों_का_अनावरण
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने अंतरिक्ष तकनीक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नाहीद-1 सैटैलाइट, अमीर कबीर युनिवर्सिटी में तैयार किए गए रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट तथा छात्रों द्वारा तैयार किए गए क्यूबसैट उपग्रह का अनावरण किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०१, २०१७ ०९:२० Asia/Kolkata
  • अंतरिक्ष के क्षेत्र में ईरान की नई उपलब्धियां नए उपग्रहों का अनावरण

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने अंतरिक्ष तकनीक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नाहीद-1 सैटैलाइट, अमीर कबीर युनिवर्सिटी में तैयार किए गए रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट तथा छात्रों द्वारा तैयार किए गए क्यूबसैट उपग्रह का अनावरण किया।

समारोह बुधवार को ईरान इंटरनेशनल कान्फ़्रेन्स सेंटर में आयोजित हुआ जिसमें कई मंत्रियों ने भी भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति रूहानी ने एरोस्पेस टेक्नालोजी की प्रदर्शनी को भी देखा जिसें अंतरिक्ष के क्षेत्र में ईरान की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

नाहीद-1 सैटैलाइट एक कम्युनिकेशन सैटेलाइट है जिसे अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र की सैटैलाइट सिस्टम प्रयोगशाला में तैयार किया है।

अमीर कबीर युनिवर्सिटी का पयाम नामक सैटेलाइट फ़ोटोग्राफ़ी के लिए प्रयोग होने वाला उपग्रह है जो चित्र लेकर अपने आप्रेटिंग स्टेशन को भेजता रहता है।

क्युबसैट नामक सैटैलाइट धरती की कक्षा के निचले भाग से ऊपर के भागों तक सैटेलाइटों को स्थानान्तरित करने के लिए प्रयोग किया जाएगा।