अमरीकी सरकार द्वारा ईरानी जनता के समर्थन की पोल खुल गयी
ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने यह बयान करते हुए कि अन्य राष्ट्रों के लिए वीज़ा समाप्त करना, राजनीति के नये खिलाड़ियों का काम है, बल दिया कि अमरीका द्वारा ईरानी जनता के समर्थन के झूठे दावे की पोल, अमरीका की नई वीज़ा पाॅलिसी से खुल गयी है।
डाक्टर हसन रूहानी ने बुधवार को ईरान के अंतरिक्ष तकनीक दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में यह बयान करते हुए कि विज्ञान और तकनीक ने प्रगति की है और राष्ट्रों के विचारों को एक दूसरे से अलग करने का समय भी समाप्त हो चुका है, कहा कि एक सरकार यह सोचती है कि यदि कुछ देशों के नागरिकों के लिए वीज़े पर प्रतिबंध लगा के लोगों के बीच दूरियां पैदा की जा सकती है तो वह बहुत बड़ी ग़लती कर रहा है।
राष्ट्रपति ने यह बयान करते हुए कि अमरीकी सरकार जिसका नारा दुनिया में भेदभाव समाप्त करना है, वर्तमान समय में मनुष्यों के साथ भेदभाव और उनके अधिकारों की अनदेखी कर रही है।
उन्होंने यह बयान करते हुए किअमरीकियों ने समस्त सिद्धांतों और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं का हनन किया है, कहा कि आज दुनिया, विचारों के संपर्क की दुनिया है और राष्ट्रों के बीच दूरी पैदा करने के लिए दीवार खींचने का समय समाप्त हो गया है।
डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि ईरान के परमाणु समझौते और जेसीपीओए के क्रियान्वयन का दुनिया के लिए यह संदेश है कि वैश्विक और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए वार्ता बेहतरीन मार्ग है।
डाक्टर रूहानी ने कहा कि इस्लामी क्रांति के संघर्ष के दौरान ईरानी राष्ट्र ने क्रांति और आठ वर्षीय प्रतिरोध के काल के दौरान एक राष्ट्र की क्षमता, प्रतिरक्ष क्षमता और प्रतिरोध के काल में एक राष्ट्र के प्रतिरोध का प्रदर्शन किया। (AK)