बलिस्टिक मीज़ाईल का ताज़ा टेस्ट सफल रहा, ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i35691-बलिस्टिक_मीज़ाईल_का_ताज़ा_टेस्ट_सफल_रहा_ईरान
ईरान के रक्षा मंत्री ने बलिस्टिक मीज़ाईल के हालिया टेस्ट को सफल बताया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०२, २०१७ १४:०४ Asia/Kolkata
  • ईरानी रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर हुसैन दहक़ान (फ़ाइल फ़ोटो)
    ईरानी रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर हुसैन दहक़ान (फ़ाइल फ़ोटो)

ईरान के रक्षा मंत्री ने बलिस्टिक मीज़ाईल के हालिया टेस्ट को सफल बताया।

 

ब्रिगेडियर जनरल हुसैन दहक़ान ने गुरुवार को तस्नीम न्यूज़ से बातचीत में कहा,“ईरान का हालिया मीज़ाईल टेस्ट कामयाब रहा।”

इससे पहले कुछ समाचारिक सूत्रों ने दावा किया था ईरान का नया बलिस्टिक मीज़ाईल टेस्ट सफल नहीं रहा क्योंकि मीज़ाईल ने अपने निर्धारित लक्ष्य को नहीं भेदा।

ईरान के रक्षा मंत्री ने इसी के साथ देश के बलिस्टिक मीज़ाईल टेस्ट को परमाणु समझौते जेसीपीओए और सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव नंबर 2231 के अनुरुप बताया।

हुसैन दहक़ान ने बुधवार को भी ईरान के नए बलिस्टिक मीज़ाईल टेस्ट की ख़बर की पुष्टि करते हुए कहा था कि ईरान अपने रक्षा मामलों में किसी बाहरी को हस्तक्षेप की इजाज़त नहीं देगा और अंतर्राष्ट्रीय क़ानून के तहत अपने मीज़ाईल कार्कय्रम को जारी रखेगा। (MAQ/N)