सऊदी अरब का समर्थन, आतंकवादियों को नहीं बचा सकताःबुरुजेर्दी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i35727-सऊदी_अरब_का_समर्थन_आतंकवादियों_को_नहीं_बचा_सकताःबुरुजेर्दी
लेबनान का हिज्बुल्लाह ईरानी जनता की धार्मिक आकांक्षाओं से प्रेरणा लेकर वर्ष 2006 के 33 दिवसीय युद्ध सहित कई बार जायोनी शासन को पराजित कर चुका है कि यह सफलता विश्व की अपेक्षा के विपरीत है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०३, २०१७ ०९:०७ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब का समर्थन, आतंकवादियों को नहीं बचा सकताःबुरुजेर्दी

लेबनान का हिज्बुल्लाह ईरानी जनता की धार्मिक आकांक्षाओं से प्रेरणा लेकर वर्ष 2006 के 33 दिवसीय युद्ध सहित कई बार जायोनी शासन को पराजित कर चुका है कि यह सफलता विश्व की अपेक्षा के विपरीत है।

ईरान की संसद में विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख ने कहा है कि सऊदी अरब और क्षेत्र के कुछ देशों का समर्थन आतंकवादियों के बचने का कारण नहीं बन सकता।

अलाउद्दीन बुरुजेर्दी ने गुरूवार को पवित्र नगर कुम में ईरान की इस्लामी क्रांति की 39 वर्षगांठ के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि तकफीरी आतंकवादियों से मुकाबले के मोर्चे पर लेबनान के हिज़्बुल्लाह की उपस्थिति इस बात की सूचक है कि एकजुट होकर प्रतिरोध का मोर्चा आसानी से आतंकवादी गुटों को पराजित कर सकता है।

ईरान की संसद में विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख ने स्पष्ट किया कि लेबनान का हिज्बुल्लाह ईरानी जनता की धार्मिक आकांक्षाओं से प्रेरणा लेकर वर्ष 2006 के 33 दिवसीय युद्ध सहित कई बार जायोनी शासन को पराजित कर चुका है कि यह सफलता विश्व की अपेक्षा के विपरीत है।

बुरुजेर्दी ने इसी प्रकार कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान पवित्र प्रतिरक्षा के दौरान के अनुभवों को आतंकवादियों से मुकाबले के लिए इराक, सीरिया और दूसरे देशों के संघर्षताओं को स्थानांतरित कर रहा है और उन्हें परामर्श देता है।

ईरान की संसद में विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के प्रमुख ने शत्रुओं के षडयंत्रों विशेषकर अमेरिका के मुकाबले में ईरानी राष्ट्र का प्रतिरोध दूसरे देशों के लिए आदर्श हो गया है और उसके कारण क्षेत्र में प्रतिरोध का मोर्चा अस्तित्व में आ गया है। MM