ट्रम्प की मेज़ पर सभी विकल्प होने की रट
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i35743-ट्रम्प_की_मेज़_पर_सभी_विकल्प_होने_की_रट
ट्रम्प की मेज़ पर सभी विकल्प होने की रट
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०३, २०१७ १४:०२ Asia/Kolkata

ट्रम्प की मेज़ पर सभी विकल्प होने की रट

यूं तो वाइट हाउस के अधिकारी अनेक बार मेज़ पर सभी विकल्प होने की बात कह चुके और ईरान को अलग थलग करने का षड्यंत्र रच चुके हैं, लेकिन इस बार ट्रम्प के वाइट हाउस पहुंचते ही नई लहर उठी है।

अब ट्रम्प यह दर्शाने की कोशिश कर रहे हैं कि ईरान के संबंध में ओबामा का दृष्टिकोण गंभीर नहीं रहा है हालांकि दोनों ही प्रक्रिया का ध्रुव एक ही है। अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से बलिस्टिक मीज़ाईल के टेस्ट के संबंध में पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि किसी भी विकल्प को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।

कुछ समाचारिक हल्क़े ट्रम्प के इस बयान की ईरान के ख़िलाफ़ अमरीका के दृष्टिकोण में कठोर बदलाव के रूप में समीक्षा कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि अमरीका इस कोशिश में है कि ईरान को दो विकल्प के सामने ला खड़ा करे कि जिसके बहुत ही गंभीर नतीजे निकलेंगे। एक यह कि ईरान को बातचीत के लिए मजबूर करे जो ईरान की सुरक्षा के लिए रेड लाइन है या ऐसा न होने की स्थिति में ईरान अमरीका की ओर से परमाणु समझौते जेसीपीओए के निरस्त होने का सामना करे कि इस स्थिति में एक अंतर्राष्ट्रीय समझौता निरर्थक हो जाएगा। लेकिन अमरीका के इस क़दम से ईरान से ज़्यादा अमरीका को नुक़सान होगा क्योंकि ऐसा करने की स्थिति में अमरीका सुरक्षा परिषद और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से टकराने की स्थिति में आ जाएगा।

एक बात अमरीकी अधिकारियों को अच्छी तरह मालूम है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने इस्लामी क्रान्ति की सफलता के 38 वर्ष के दौरान थोपे गयी जंग और पाबंदियों सहित सभी प्रकार के दबावों व ख़तरों का सामना करके यह दर्शा दिया कि वह अपने सिद्धांत से कोई समझौता नहीं करेगा और वर्चस्ववादी व्यवस्था की धौंस धमकी के सामने नहीं झुकेगा। (MAQ/T)