ईरान ने अंतरराष्ट्रीय अदालत में अमरीका के ख़िलाफ़ पेश किए दस्तावेज़
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i35839-ईरान_ने_अंतरराष्ट्रीय_अदालत_में_अमरीका_के_ख़िलाफ़_पेश_किए_दस्तावेज़
ईरान ने अमरीका के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय अदालत में विस्तृत शिकायत दर्ज करके, अमरीका द्वारा ग़ैर क़ानूनी रूप से ज़ब्त की गई अपनी संपत्ति को वापस लेने की प्रक्रिया में एक अहम सफलता प्राप्त कर ली है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०४, २०१७ २१:१३ Asia/Kolkata
  • ईरान ने अंतरराष्ट्रीय अदालत में अमरीका के ख़िलाफ़ पेश किए दस्तावेज़

ईरान ने अमरीका के ख़िलाफ़ अंतर्राष्ट्रीय अदालत में विस्तृत शिकायत दर्ज करके, अमरीका द्वारा ग़ैर क़ानूनी रूप से ज़ब्त की गई अपनी संपत्ति को वापस लेने की प्रक्रिया में एक अहम सफलता प्राप्त कर ली है।

पिछले वर्ष ईरान ने अंतरराष्ट्रीय अदालत में अमरीका के ख़िलाफ़ केन्द्रीय बैंक की संपत्ति को ज़ब्त करने की शिकायत की थी। इस संदर्भ में पहली फ़रवरी को ईरान ने विस्तृत दस्तावेज़ दाख़िल करके एक महत्वपूर्ण क़दम उठाया है।

ईरानी सरकार ने अदालत में औपचारिक रूप से अमरीका से मांग की है कि ईरानी केन्द्रीय बैंक की ज़ब्त की गई 2 अरब डॉलर की राशि वापस करे और इस ग़ैर क़ानूनी क़दम से होने वाले नुक़सान की भरपाई करे।  

ईरान ने अंतरराष्ट्रीय अदालत से अपील की है कि इस ग़ैर क़ानूनी क़दम के लिए वह अमरीका की निंदा करे और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय समझौतों का उल्लंघन न करने की गारंटी ले। msm