पश्चिम की चिंता, ईरान कहीं मुसलमानों का आदर्श न बन जाए
Feb ०५, २०१७ ११:१३ Asia/Kolkata
न्याय पालिका प्रमुख ने कहा है कि शत्रु इस बात से भयभीत है कि ईरान कहीं एक अरब मुसलमानों का आदर्श न बन जाए।
आयतुल्लाह सादिक़ आमोली लारीजानी ने रविवार को एक सम्मेलन में बोलते हुए कहा कि वर्चस्ववादी शक्तियों द्वारा ईरान पर वर्चस्व स्थापित करने का एक कारण यह है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान, क्षेत्र का एक प्रभावशाली देश है।
ईरान की न्यायपालिका प्रमुख ने कहा कि वर्चस्ववादी शासन ईरान को क्षेत्र में अपना कड़ा प्रतिस्पर्धी समझता है। उन्होंने कहा कि ईरान की इस्लामी शासन व्यवस्था, क़ुरआन के आधार पर है और शत्रु इस बात से भयभीत है।
आयतुल्लाह सादिक़ आमोली लारीजानी ने कहा कि पश्चिम, हिज़बुल्लाह को आतंकवादी केवल इसलिए कहते हैं कि वह इस्लामी शिक्षाओं पर अमल करता है।
टैग्स