अगले साल 2 नए परमाणु बिजली घर का निर्माण शुरु करेगा ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i35927-अगले_साल_2_नए_परमाणु_बिजली_घर_का_निर्माण_शुरु_करेगा_ईरान
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने कहा है कि अगले साल बूशहर में 2000 मेगावाट क्षमता वाले 2 नए परमाणु बिजली घर का निर्माण शुरु होगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०६, २०१७ ११:५० Asia/Kolkata
  • अगले साल 2 नए परमाणु बिजली घर का निर्माण शुरु करेगा ईरान

ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख ने कहा है कि अगले साल बूशहर में 2000 मेगावाट क्षमता वाले 2 नए परमाणु बिजली घर का निर्माण शुरु होगा।

अली अकबर सालेही ने वरिष्ठ धर्मगुरुओं से मुलाक़ात में इस बात का उल्लेख करते हुए कि इस समझौते की 18 करोड़ 50 लाख राशि का भुगतान हो चुका है, कहा कि यह समझौता 40000 अरब तूमान मूल्य का है जो पिछले 2 साल में सबसे बड़ा औद्योगिक समझौता समझा जाता है। इसी प्रकार उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए इस समय बूशहर में एक रिएक्टर सक्रिय है, कहा कि जल्द ही हज़ारों ईरानी व विदेशी माहिर बूशहर में दो नए संयंत्र के निर्माण की समीक्षा शुरु कर देंगे।

अली अकबर सालेही ने नए परमाणु बिजली घर को ईंधन की आपूर्ति के बारे में कहा कि रूस के साथ समझौता हो गया है इसलिए इन बिजली घरों के लिए ईंधन की आपूर्ति के संबंध में किसी प्रकार की चिंता नहीं होगी।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि परमाणु अस्पताल का निर्माण कार्य ख़त्म होने के क़रीब पहुंच गया है। (MAQ/N)