ईरान अप्रैल में नई परमाणु उपलब्धियों का एलान करेगा
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i35985-ईरान_अप्रैल_में_नई_परमाणु_उपलब्धियों_का_एलान_करेगा
ईरान और विश्व की 6 शक्तियों के बीच परमाणु समझौते के बाद, तेहरान द्वारा हासिल की गई परमाणु उपलब्धियों का इस वर्ष अप्रैल के महीने में एलान किया जाएगा।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb ०७, २०१७ १०:३६ Asia/Kolkata
  • ईरान अप्रैल में नई परमाणु उपलब्धियों का एलान करेगा

ईरान और विश्व की 6 शक्तियों के बीच परमाणु समझौते के बाद, तेहरान द्वारा हासिल की गई परमाणु उपलब्धियों का इस वर्ष अप्रैल के महीने में एलान किया जाएगा।

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन के प्रमुख अली अकबर सालेही ने सोमवार को क़ुम में आयोजित एक प्रेस कांफ़्रेंस के दौरान यह बात कही।

ईरान और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के 5 स्थायी सदस्य देशों रूस, अमरीका, चीन, ब्रिटेन और फ़्रांस और जर्मनी के बीच, 16 जनवरी 2016 को परमाणु समझौता हुआ था।

सालेही ने चेतावनी दी है कि अगर परमाणु समझौते के किसी भी पक्ष ने इसका उल्लंघन किया तो ईरान यूरेनियम के संवर्धन में दस गुना वृद्धि कर देगा।

उल्लेखनीय है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस परमाणु समझौते को सबसे ख़राब समझौता बताया है। msm