जेसीपीओए, अन्य वार्ताओं के लिए आदर्श हैः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i36009-जेसीपीओए_अन्य_वार्ताओं_के_लिए_आदर्श_हैः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी का कहना है कि क्षेत्र में शांति की स्थापना के लिए जेसीपीओए, एक अच्छा आदर्श हो सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०७, २०१७ १३:४३ Asia/Kolkata
  • जेसीपीओए, अन्य वार्ताओं के लिए आदर्श हैः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी का कहना है कि क्षेत्र में शांति की स्थापना के लिए जेसीपीओए, एक अच्छा आदर्श हो सकता है।

डा. रूहानी ने मंगलवार को तेहरान में कहा कि सीरिया संकट के समाधान के लिए आयोजित आस्ताना बैठक ने दर्शा दिया कि अन्य वार्ताओं के लिए जेसीपीओए उपयुक्त आदर्श हो सकता है।  ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि क्षेत्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय संकटों का समाधान, सोच-विचार और वार्ता से ही संभव है।

राष्ट्रपति रूहानी ने स्वतंत्रता प्रभात दिवस की ओर संकेत करते हुए कहा कि यह दिन, महाशक्तियों पर तर्क की विजय की याद ताज़ा कराते हैं।