ईरान, आतंकवाद से संघर्ष का ध्वजवाहक हैः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i36169-ईरान_आतंकवाद_से_संघर्ष_का_ध्वजवाहक_हैः_रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान, क्षेत्र और दुनिया में आतंकवाद से संघर्ष का ध्वजवाहक है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb ०९, २०१७ १७:३२ Asia/Kolkata
  • ईरान, आतंकवाद से संघर्ष का ध्वजवाहक हैः रूहानी

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि ईरान, क्षेत्र और दुनिया में आतंकवाद से संघर्ष का ध्वजवाहक है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने ईरान की इस्लामी क्रांति की सफलता की 38वीं वर्षगांठ के अवसर पर तेहरान में विदेशी राजदूतों और प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि ईरान वह पहला देश था जिसने क्षेत्र के समस्त देशों को यह चेतावनी दी थी कि इराक़ का पूर्व तानाशाह सद्दा और तालेबान, क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर ख़तरा हैं।

राष्ट्रपति रूहानी ने राष्ट्रों की एकता, वैश्विक दृष्टिकोणों के मध्य वार्ता, हिंसा और चरमपंथ को नकाराने को शांति के लिए आवश्यक बताया और कहा कि ईरान क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का इच्छुक रहा है और उसका माना है कि यदि देशों में मतभेद पाये जाते हैं तो इसके समाधान के लिए वार्ता से बेहतर कोई भी रास्ता नहीं है।

ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि सामूहिक विनाश के शस्त्र पूरी दुनिया के लिए ख़तरा हैं और इन शस्त्रों से पैदा होने वाली मानव त्रासदी को रोकने के लिए दुनिया के समस्त देशतं को प्रयास और सहयोग करना चाहिए।

उन्होंने यह बयान करते हुए कि ईरान हर उस देश और हर उस राष्ट्र का समर्थन करता है जो आतकंवाद से संघर्ष कर रह है, कहा कि आतंकवाद से संघर्ष और दुनिया व क्षेत्र में शांति व सुरक्षा की स्थापना, एक मानवीय समाज की आवश्यकता के रूप में सभी देशों की विदेश नीति में सर्वोपरि होना चाहिए। (AK)