10 फरवरी की रैलियों में जनता की भव्य उपस्थिति प्रशंसनीयः आयतुल्लाह काशानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i36201-10_फरवरी_की_रैलियों_में_जनता_की_भव्य_उपस्थिति_प्रशंसनीयः_आयतुल्लाह_काशानी
आयतुल्लाह मुहम्मद इमामी काशानी ने कहा है कि बाइस बहमन की देशव्यापी रैलियों में ईरानी जनता की भव्य उपस्थिति सराहनीय है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १०, २०१७ १३:२६ Asia/Kolkata
  • 10 फरवरी की रैलियों में जनता की भव्य उपस्थिति प्रशंसनीयः आयतुल्लाह काशानी

आयतुल्लाह मुहम्मद इमामी काशानी ने कहा है कि बाइस बहमन की देशव्यापी रैलियों में ईरानी जनता की भव्य उपस्थिति सराहनीय है।

आयतुल्लाह काशानी ने तेहरान में जुमे के अपने ख़ुत्बे में आज की रैलियों में जनता की भारी उपस्थिति की सराहना करते हुए कहा कि ईरानी जनता ने इन रैलियों के माध्यम से धमकी देने वालों को बहुत ही स्पष्ट संदेश दे दिया है।

आयतुल्लाह काशानी ने अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प के नए फैसले के विरुद्ध होने वाले जनप्रदर्शनों का उल्लेख करते हुए कहा कि सात मुसलमान देशों के नागरिकों के अमरीका में प्रवेश पर प्रतिबंध से पता चलता है कि ट्रम्प प्रशासन की सबसे बड़ी मुश्किल इस्लाम है।

उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि बड़ी शक्तियां, सदा ही दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करने के साथ ही राष्ट्रों के भविष्य निर्धारण के फैसले को अपने हाथ में रखना चाहती हैं।  आयतुल्लाह काशानी ने कहा कि यह तथाकथित महाशक्तियां, आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष का दावा करने के बावजूद इराक़, सीरिया और यमन जैसे देशों में बम बरसाकर आम लोगों की हत्याएं कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि आतंकवादी गुट दाइश के आतंकियों ने क्षेत्र के रूढ़ीवादी अरब देशों के सहयोग और अमरीका के नेतृत्व में आतंकवाद का पाठ सीखा।  अब यही देश आतंकवाद से मुक़ाबले के नाम पर क्षेत्रीय राष्ट्रों पर हमले कर रहे हें। 

आयतुल्लाह काशानी ने कहा कि इस्लामी देशों में शत्रु की पहचना बहुत आवश्यक है।  उन्होंने कहा कि इस्लामी क्रांति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनेईे के मार्गदर्शन से लाभ उठाते हुए वास्तविक शत्रु की पहचान की जा सकती है जिसके बाद होशियारी और कड़े प्रतिरोध से षडयंत्रों को विफल बनाया जा सकता है।