कज़ाक़िस्तान, सीरिया शांति वार्ता में भाग लेने पहुंचा ईरानी प्रतिनिधि मंडल
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i36486-कज़ाक़िस्तान_सीरिया_शांति_वार्ता_में_भाग_लेने_पहुंचा_ईरानी_प्रतिनिधि_मंडल
ईरान के उप विदेशमंत्री सादिक़ हुसैन जाबिरी अंसारी के नेतृत्व में सीरिया शांति वार्ता में भाग लेने के लिए ईरान का प्रतिनिध मंडल मंलगवार को क़ज़ाक़िस्तान पहुंच गया।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Feb १४, २०१७ १५:१८ Asia/Kolkata
  • कज़ाक़िस्तान, सीरिया शांति वार्ता में भाग लेने पहुंचा ईरानी प्रतिनिधि मंडल

ईरान के उप विदेशमंत्री सादिक़ हुसैन जाबिरी अंसारी के नेतृत्व में सीरिया शांति वार्ता में भाग लेने के लिए ईरान का प्रतिनिध मंडल मंलगवार को क़ज़ाक़िस्तान पहुंच गया।

ईरानी प्रतिनिध मंडल के प्रमुख सादिक़ हुसैन जाबिरी अंसारी ने क़ज़ाक़िस्तान पहुंचने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आस्ताना-2 शांतिवार्ता में ईरानी प्रतिनिधि मंडल की उपस्थिति, सीरिया शांति वार्ता को जारी रखने के लिए रूस और तुर्की के साथ वार्ता के उद्देश्य से है।

उनका कहना था कि सीरिया में व्यापक स्तर पर संघर्ष विराम की आवश्यकता है और निर्धारित क्षेत्रों में शांति स्थापित करने के उद्देश्य से समन्वय और ईरान, रूस और तुर्की पर आधारित संघर्ष विराम पर नज़र रखने वाली संयुक्त समिति के गठन की कार्यवाही, वार्ता के मुख्य बिंदु होंगे।

ज्ञात रहे कि आस्ताना-2 वार्ता 15 और 16 फ़रवरी को आयोजित होगी। (AK)