राष्ट्रपति पहुंचे तेहरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i36594-राष्ट्रपति_पहुंचे_तेहरान
कुवैत और ओमान की यात्रा पूरी करके डा. हसन रूहानी स्वदेश पहुंच गए।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Feb १६, २०१७ ०८:०८ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति पहुंचे तेहरान

कुवैत और ओमान की यात्रा पूरी करके डा. हसन रूहानी स्वदेश पहुंच गए।

राष्ट्रपति डा. हसन रूहानी ओमान नरेश के आधिकारिक निमंत्रण पर बुधवार को ओमान गए थे जहां पर उन्होंने ओमान के वरिष्ठ अधिकारियों से क्षेत्रीय परिवर्तनों सहित महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।  ओमान की यात्रा पूरी करके ईरान के राष्ट्रपति अपनी आधिकारिक यात्रा पर कुवैत पहुंचे।

कुवैत में राष्ट्रपति रूहानी ने कुवैत के शासन शेख सबाह अहमद जाबिर अस्सबाह के साथ भेंटवार्ता की जिसमें दोनो देशों के बीच संबन्धों को सुद्ढ़ करने के बारे में विचार-विमर्श किया गया।