ख़ूज़िस्तान में पर्यावरण की समस्या तुरंत हल हो, वरिष्ठ नेता
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i36862-ख़ूज़िस्तान_में_पर्यावरण_की_समस्या_तुरंत_हल_हो_वरिष्ठ_नेता
इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनई ने अधिकारियों पर दक्षिणी ख़ूज़िस्तान प्रांत की जनता की समस्याओं को तुरंत हल करने पर बल दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २०, २०१७ १२:०३ Asia/Kolkata
  • इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनई
    इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनई

इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनई ने अधिकारियों पर दक्षिणी ख़ूज़िस्तान प्रांत की जनता की समस्याओं को तुरंत हल करने पर बल दिया।

दक्षिणी ख़ूज़िस्तान प्रांत की जनता प्राकृतिक आपदा से उत्पनन्न समस्याओं से जूझ रही है।

सोमवार को वरिष्ठ नेता ने दक्षिणी ईरान की जनता की समस्याओं की ओर ध्यान देने पर बल दिया जो रेत के तूफ़ान और भारी बारिश से हुयी बाढ़ की विनाशलीला झेल रही है।

वरिष्ठ नेता ने बल दिया कि अधिकारियों की यह ज़िम्मेदारी है कि कठिन परिश्रम और एकता के लिए इस तरह की समस्याओं से निपटें और प्राकृतिक समस्याओं का हल निकालने के लिए अपनी कोशिश दुगुना करें।

वरिष्ठ नेता ने इस बाढ़ को बड़ी आपदा की संज्ञा देते हुए कि जिससे लोगों को भारी नुक़सान पहुंचा है, कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करना कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि जनसेवा की भावना रखने वाले अधिकारी इस तरह की समस्याओं के संबंध में उदासीन नहीं रह सकते।

ग़ौरतलब है कि पिछले हफ़्ते दक्षिणी ईरान में इराक़ी सीमा से मिले ख़ूज़िस्तान प्रांत से पाकिस्तान की सीमा से मिले सीस्तानो बलोचिस्तान प्रांत तक मुसलाधार बारिश से बाढ़ आ गयी है। (MAQ/N)