आईआरजीसी का 11वां प्यामबरे आज़म सैन्य अभ्यास सफलता के साथ संपन्न हुआ
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i37002-आईआरजीसी_का_11वां_प्यामबरे_आज़म_सैन्य_अभ्यास_सफलता_के_साथ_संपन्न_हुआ
इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल आईआरजीसी का 3 दिवसीय सैन्य अभ्यास संपन्न हो गया। “प्याम्बरे आज़म” नामक यह सैन्य अभ्यास ईरान के केन्द्रीय और पूर्वोत्तरी क्षेत्रों में आयोजित हुआ।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २२, २०१७ ११:४२ Asia/Kolkata
  • आईआरजीसी का 11वां प्यामबरे आज़म सैन्य अभ्यास सफलता के साथ संपन्न हुआ

इस्लामी क्रान्ति संरक्षक बल आईआरजीसी का 3 दिवसीय सैन्य अभ्यास संपन्न हो गया। “प्याम्बरे आज़म” नामक यह सैन्य अभ्यास ईरान के केन्द्रीय और पूर्वोत्तरी क्षेत्रों में आयोजित हुआ।

इरना के अनुसार, ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद पाकपूर ने बुधवार को पत्रकारों को बताया कि सुरक्षा व रक्षा आयाम से आयोजित यह सैन्य अभ्यास अपने सभी पूर्व लक्ष्य को हासिल करने के साथ ही संपन्न हुआ।

पाक पूर ने किसी भी संभावित ख़तरे से निपटने के लिए आईआरजीसी की पूरी तय्यारी को दर्शाना इस अभ्यास का सबसे अहम संदेश बताया। (MAQ/N)