आतंकवाद का समर्थन, सऊदी और ज़ायोनी अधिकारियों की शैली है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i37040-आतंकवाद_का_समर्थन_सऊदी_और_ज़ायोनी_अधिकारियों_की_शैली_है
ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव का कहना है कि आतंकवाद को हथकंडे के रूप में प्रयोग करना, ज़ायोनी शासन और अधिकारियों की वर्तमान शैली है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb २२, २०१७ १७:०९ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद का समर्थन, सऊदी और ज़ायोनी अधिकारियों की शैली है

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव का कहना है कि आतंकवाद को हथकंडे के रूप में प्रयोग करना, ज़ायोनी शासन और अधिकारियों की वर्तमान शैली है।

ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली शमख़ानी ने बुधवार की शाम सीरिया की संसद सभापति हदिया अब्बास से मुलाक़ात में कहा कि ज़ायोनी शासन इस प्रयास में है कि क्षेत्र में पैदा हुए संकटों से लाभ उठाकर जनसंहार और अतिग्रहण के मार्ग को तेज़ी से आगे बढ़ाए किन्तु निसंदेह प्रतिरोध के सपूतों के प्रतिशोध से इस शासन के अपराधों का उत्तर अवश्य मिलेगा।

श्री अली शमख़ानी ने इसी प्रकार बल दिया कि वर्तमान समय में आतंकवाद के सबसे बड़े समर्थक घटक बनाकर विश्व की शांति और सुरक्षा के लिए ईरान के ख़तरे की बातें कर रहे हैं जबकि उनके द्वारा तकफ़ीरी आतंकवाद के खुले समर्थन ने विश्व शांति को अभूतपूर्व ख़तरे में डाल दिया है।

इस मुलाक़ात में सीरिया की संसद सभापति हदीया अब्बास ने आतंकवाद से संघर्ष के लिए ईरान द्वारा सीरिया की मानवीय सहायताओं और सलाहकारों की मदद की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र की सरकारों के पिट्ठु आतंकवादियों के हाथों सीरिया की अत्याचार ग्रस्त जनता के निर्मम जनसंहार, भारी क़ीमत है जो फ़िलिस्तीनी उमंगों के समर्थन के कारण सीरिया अदा कर रहा है। (AK)