ईरानी निर्देशक ने दूसरी बार आॅस्कर जीत कर इतिहास रचा
ईरान के प्रख्यात फ़िल्म निर्देशक असग़र फ़रहादी ने 89वें अकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट विदेशी फ़िल्म का पुरस्कार जीत कर इतिहास रच दिया है।
असग़र फ़रहादी निर्देशित फ़िल्म "फ़ुरूशंदे" (द सेल्समैन) को 89वें अकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में बेहतरीन विदेशी फ़िल्म की श्रेणी में आॅस्कर इनाम दिया गया। विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद ज़रीफ़ ने इस फ़िल्म को आॅस्कर इनाम मिलने पर बधाई देते हुए कहा है कि ईरानी, हज़ारों बरस की सभ्यता संसार के सामने पेश कर रहे हैं। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कहा है कि देश, इस फ़िल्म से जुड़े हुए सभी लोगों के आॅस्कर जीतने और अमरीका में मुसलमानों के प्रवेश पर प्रतिबंध के मुक़ाबले में डटे रहने पर गर्व करता है।
ज्ञात रहे कि द सेल्समैन के निर्देशक असग़र फ़रहादी और यूनिट के अन्य लोगों ने अमरीका के नए राष्ट्रपति के मुस्लिम विरोधी आदेश पर आपत्ति जताते हुए आॅस्कर फ़िल्मोत्सव का बहिष्कार कर दिया है। ईरान की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री अनूशे अंसारी और नासा के पूर्व निदेशक फ़ीरोज़ नादरी ने फ़रहादी के स्थान पर आॅस्कर इनाम लिया। ज्ञात रहे कि असग़र फ़रहादी इससे पहले वर्ष 2012 में भी "सेपरेशन" फ़िल्म के लिए आॅस्कर एवार्ड जीत चुके हैं। सेल्समैन को कैन्ज़ फ़िल्म महोत्सव सहित कई अन्य देशों के प्रतिष्ठित फ़िल्मी इनाम मिल चुके हैं। (HN)