राष्ट्रपति रूहानी इस्लामाबाद पहुंचे, 21 तोपों की सलामी
Feb २८, २०१७ १५:२१ Asia/Kolkata
राष्ट्रपति डॉक्टर हसन रूहानी पाकिस्तानी प्रधान मंत्री के निमंत्रण पर आर्थिक सहयोग संगठन ईको के राष्ट्राध्यक्षों की 13वीं बैठक में भाग लेने के लिए मंगलवार की शाम इस्लामाबाद पहुंचे।
हसन रूहानी के विमान से उतरने पर, उन्हें 21 तोपों की सलामी दी गयी।
ईको के राष्ट्राध्यक्षों की बैठक बुधवार को इस्लामाबाद में होगी जिसमें ईरानी राष्ट्रपति विभिन्न विषयों पर देश के दृष्टिकोण की व्याख्या करेंगे।
इसी प्रकार ईरानी राष्ट्रपति इस अवसर पर कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से भी भेंटवार्ता करेंगे। (MAQ/N)
टैग्स