ईरानी श्रद्धालु अपनी शर्त पर अगले साल हज करेंगे, ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i37490-ईरानी_श्रद्धालु_अपनी_शर्त_पर_अगले_साल_हज_करेंगे_ईरान
ईरान के इस्लामी मार्गदर्शन व संस्कृति मंत्री ने कहा है कि सऊदी अरब द्वारा ईरान की शर्त क़ुबूल किए जाने की स्थिति में अगले साल ईरानी श्रद्धालु हज यात्रा पर जाएंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०१, २०१७ १२:५७ Asia/Kolkata
  • ईरान के इस्लामी मार्गदर्शन व संस्कृति मंत्री रज़ा सालेही अमीरी (फ़ाइल फ़ोटो)
    ईरान के इस्लामी मार्गदर्शन व संस्कृति मंत्री रज़ा सालेही अमीरी (फ़ाइल फ़ोटो)

ईरान के इस्लामी मार्गदर्शन व संस्कृति मंत्री ने कहा है कि सऊदी अरब द्वारा ईरान की शर्त क़ुबूल किए जाने की स्थिति में अगले साल ईरानी श्रद्धालु हज यात्रा पर जाएंगे।

इरना के अनुसार, रज़ा सालेही अमीरी ने बुधवार को मंत्रीमंडल की बैठक पर पत्रकारों से बातचीत में बताया कि आज जद्दा में हज के लिए ईरानी श्रद्धालुओं को भेजने के विषय पर ईरान-सऊदी अरब के बीच तीसरे चरण की बातचीत हो रही है। उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने अगले साल हज के संबंध में अपनी शर्तें पेश की हैं, अगर सऊदी अरब उन शर्तों को मान गया तो ईरानी श्रद्धालु हज के लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की नीति यह है कि ईरानी श्रद्धालुओं के लिए हज का रास्ता खुले।

ग़ौरतलब है कि ईरान और सऊदी अरब के बीच 22 और 23 फ़रवरी को जद्दा में पहले और दूसरे चरण की बातचीत हुयी थी।

सऊदी अरब ने पिछले साल निराधार बहानों से ईरान और सीरिया सहित कुछ इस्लामी देशों के श्रद्धालुओं को हज करने से रोक दिया था। (MAQ/N)