परमाणु सहयोग बढ़ाने के लिए ईरान-ईयू के बीच सेमिनार का आयोजन
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i37494-परमाणु_सहयोग_बढ़ाने_के_लिए_ईरान_ईयू_के_बीच_सेमिनार_का_आयोजन
ईरान और योरोपीय संघ के बीच परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक उच्च स्तरीय सेमिनार चल रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०१, २०१७ १३:२५ Asia/Kolkata
  • परमाणु सहयोग बढ़ाने के लिए ईरान-ईयू के बीच सेमिनार का आयोजन

ईरान और योरोपीय संघ के बीच परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए एक उच्च स्तरीय सेमिनार चल रहा है।

यह सेमिनार ऐसी हालत में हो रहा है कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौते को लागू हुए एक साल से ज़्यादा का समय हो रहा है।

यह सेमिनार मंगलवार को ब्रसल्ज़ में शुरु हुआ जिसमें ईरान और योरोपीय संघ के वरिष्ठ अधिकारी भाग ले रहे हैं। इस सेमिनार का शीर्षक है, “अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा सहयोगः उम्मीदें और ज़िम्मेदारियां”

योरोपीय संघ के ऊर्जा व जलवायु कार्यवाही विभाग के आयुक्त मिगुएल एरियास कैनेट और ईरान के उपराष्ट्रपति व परमाणु ऊर्जा संस्था के प्रमुख अली अकबर सालेही की संयुक्त कोशिश से हो रहा है।

इस सेमिनार के बारे में योरोपीय आयोग ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है, “यह सेमिनार, परमाणु समझौते जेसीपीओए के लागू होने के बाद ईरान और योरोपीय संघ के बीच बढ़ते सहयोग के अहम आयाम को दर्शाता है।”

ग़ौरतलब है कि ईरान और गुट पांच धन एक के बीच जुलाई 2015 में परमाणु समझौता हुआ और 2016 जनवरी में लागू हुआ। (MAQ/N)