आईएईए विश्व में परमाणु सुरक्षा को मज़बूत बनाए
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i37854-आईएईए_विश्व_में_परमाणु_सुरक्षा_को_मज़बूत_बनाए
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी में ईरान के प्रतिनिधि रज़ा नजफ़ी ने एजेंसी के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स की बैठक में विश्व में परमाणु सुरक्षा को मज़बूत बनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों में समन्वय स्थापित करने में एजेंसी की भूमिका पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०७, २०१७ ०७:१४ Asia/Kolkata
  • आईएईए विश्व में परमाणु सुरक्षा को मज़बूत बनाए

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी में ईरान के प्रतिनिधि रज़ा नजफ़ी ने एजेंसी के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स की बैठक में विश्व में परमाणु सुरक्षा को मज़बूत बनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों में समन्वय स्थापित करने में एजेंसी की भूमिका पर बल दिया है।

सोमवार को वियना में आईएईए के बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स की बैठक में रज़ा नजफ़ी ने गुट 77 और चीन के अध्यक्ष के रूप में इस गुट का बयान पढ़कर सुनाया।

नजफ़ी का कहना था कि परमाणु सुरक्षा के उच्च मानकों को लागू करना इस एजेंसी के सदस्य देशों की ज़िम्मेदारी है।

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एंजेसी में ईरान के प्रतिनिधि ने कहा कि अनेक सदस्य देश, विशेष रूप से गुट 77 के विकासशील देशों की मांग है कि उनके परमाणु कार्यक्रमों की सुरक्षा से संबंधित मामलों में एजेंसी उनकी सहायता करे। msm