ईरानी कमांडरः अमरीका में ईरान से टकारने की हिम्मत नहीं है
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i37858-ईरानी_कमांडरः_अमरीका_में_ईरान_से_टकारने_की_हिम्मत_नहीं_है
ईरान के इस्लामी क्रांति संरक्षक बल या आईआरजीसी की नौ सेना के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अली फ़दवी ने कहा है कि अमरीकी इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि उनमें ईरान से टकराने की ताक़त नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०७, २०१७ ०७:५९ Asia/Kolkata
  • ईरानी कमांडरः अमरीका में ईरान से टकारने की हिम्मत नहीं है

ईरान के इस्लामी क्रांति संरक्षक बल या आईआरजीसी की नौ सेना के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल अली फ़दवी ने कहा है कि अमरीकी इस बात को अच्छी तरह जानते हैं कि उनमें ईरान से टकराने की ताक़त नहीं है।

सोमवार को ईरान के शहर क़ुम में अल फ़दवी ने कहा कि आज पश्चिम की साम्राज्यवादी शक्तियां, ईरान पर हमले के बारे में सोच भी नहीं सकतीं।

आईआरजीसी की नौ सेना के कमांडर का कहना था कि साम्राज्यवादियों को ईरान से टकराने की भारी क़ीमत चुकाना पड़ेगी।

फ़दवी ने उल्लेख किया कि ईरानी सैनिकों के शहादत और ईमानी जज़्बे के मुक़ाबले में अमरीका के हथियार और सैन्य शक्ति की कोई हैसियत नहीं है।

उन्होंने कहा कि इस्लामी क्रांति के मुक़ाबले में अमरीका और इलाक़े में उसके पिट्ठुओं को हार का सामना करना पड़ रहा है।

आईआरजीसी के कमांडर ने कहा कि इस्लामी दुश्मन, यमन के निहत्थे मुसलमानों के मुक़ाबले में पराजित हो चुके हैं। msm