अमरीकी अपने यहां की चुनावी व्यवस्था पर ध्यान केन्द्रित करें, रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i37870-अमरीकी_अपने_यहां_की_चुनावी_व्यवस्था_पर_ध्यान_केन्द्रित_करें_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने ईरान में चुनाव के संबंध में अमरीकी दावे की प्रतिक्रिया में कहा कि ईरान में चुनाव स्वतंत्र, प्रतिस्पर्धा और प्रजातांत्रिक तरीक़े से होता है और जो लोग इस चुनाव की आलोचना कर रहे हैं उन्हें चाहिए कि उन मामलों पर ध्यान केन्द्रित करें जिसका उन्हें सामना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०७, २०१७ ११:४७ Asia/Kolkata
  • अमरीकी अपने यहां की चुनावी व्यवस्था पर ध्यान केन्द्रित करें, रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने ईरान में चुनाव के संबंध में अमरीकी दावे की प्रतिक्रिया में कहा कि ईरान में चुनाव स्वतंत्र, प्रतिस्पर्धा और प्रजातांत्रिक तरीक़े से होता है और जो लोग इस चुनाव की आलोचना कर रहे हैं उन्हें चाहिए कि उन मामलों पर ध्यान केन्द्रित करें जिसका उन्हें सामना है।

अमरीकी विदेश मंत्रालय ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में जो शनिवार को प्रकाशित हुयी, हर साल की तरह ईरान में राष्ट्रपति पद के चुनाव सहित ईरान के ख़िलाफ़ अपने निराधार दावे को दोहराया।

ईरानी राष्ट्रपति ने मंगलवार को तेहरान में वरिष्ठ नेता का चयन करने वाली विशेषज्ञ परिषद की बैठक के बाद संवाददाता से कहा, 2016 में अमरीका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के संबंध में दोनों पक्षों को आपत्ति थी और मौजूदा अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प को भी चुनाव जीतने से पहले चुनाव के सही तरह आयोजन के संबंध में शक था, इसलिए अमरीकियों को चाहिए कि अपने यहां की चुनावी व्यवस्था के बारे में ध्यान दें और उसमें सुधार करें।

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि 70 से 73 फ़ीसद ईरानी जनता के मतदान केन्द्रों पर जाने से स्पष्ट है कि ईरानी जनता को चुनाव पर विश्वास है। (MAQ/N)