ईरानी सुरक्षा बल आतंकियों पर दया नहीं करते
ईरान के गुप्तचर मंत्री ने कहा है कि जनता इंटेलीजेंस मंत्रालय के नाम से शांति व सुरक्षा का आभास करती है क्योंकि वह जानती है कि ईरान के सुरक्षा बल, आतंकियों पर दया नहीं करते।
महमूद अलवी ने तेहरान में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि ईरान का इंटेलीजेंस मंत्रालय सिर्फ़ और सिर्फ़ शत्रुओं के दिल में भय उत्पन्न करता है। उन्होंने अन्य संस्कृतियों के साथ सहयोग व समन्वय के इस्लाम के आदेश की ओर इशारा करते हुए कहा कि अन्य देशों के साथ सांस्कृतिक सहयोग में उनकी अच्छाइयों पर ध्यान देना चाहिए और उनके सकारात्मक पहलुओं से लाभ उठाया जाना चाहिए।
ज्ञात रहे कि ईरान के इंटेलीजेंस मंत्रालय ने अब तक अमरीका, ब्रिटेन व कुछ अरब देशों के समर्थित आतंकी गुटों द्वारा ईरान के विभिन्न क्षेत्रों में बम धमाके करने के षड्यंत्रों को विफल बनाया है। (HN)