अल्पसंख्यकों की स्वतंत्रता हमारे लिए अति महत्वपूर्णः ईरान
ईरान के गुप्तचर मंत्री ने कहा है कि देश में अल्पसंख्यकों की स्वतंत्रता ईरान के लिए विशेष महत्व रखती है।
महमूद अलवी ने बुधवार को तेहरान में ईरान में रहने वाले इसाई अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं से भेंट की। उन्होंने कहा कि देश की संसद में इसाई प्रतिनिधियों की भूमिका, विश्व के अन्य समाजों में ईरान की वास्तविकताओं के प्रचार में प्रभावी रही है।
गुप्तचर मंत्री ने कहा कि इस्लामी समाज में मुसलमानों के साथ अन्य अल्पसंख्यक समुदायों का संपर्क, वास्तव में इस्लामी सरकार का धार्मिक दायित्व है। महमूद अलवी ने इन निराधार आरोपों का खण्डन करते हुए कि इस्लामी गणतंत्र ईरान में अल्पसंख्यकों के अधिकारों की अनेदखी की जाती है कहा कि ईरान पर किये जाने वाले हमलों का स्वयं अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं और धर्मगुरूओं द्वारा मुक़ाबला वास्तविकता को दर्शाता है।