ईरान ने चीन की सकारात्मक भूमिका का स्वागत किया
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i38040-ईरान_ने_चीन_की_सकारात्मक_भूमिका_का_स्वागत_किया
सऊदी अरब के पाश्विक हमलों ने उसे विश्व में अवांछित तत्व में परिवर्तित कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १०, २०१७ ०७:३८ Asia/Kolkata
  • ईरान ने चीन की सकारात्मक भूमिका का स्वागत किया

सऊदी अरब के पाश्विक हमलों ने उसे विश्व में अवांछित तत्व में परिवर्तित कर दिया है।

ईरान ने क्षेत्र में चीन की सकारात्मक भूमिका का स्वागत किया है। बीजींग में ईरानी दूतावास ने गुरूवार को ईरान और सऊदी अरब के संबंधों में मध्यस्थता करने हेतु चीन की रचनात्मक भूमिका की घोषणा की और कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने सऊदी अरब के विपरीत समस्त रचनात्मक प्रयासों का स्वागत किया है।

समाचार एजेन्सी फार्स की रिपोर्ट के अनुसार बीजींग में ईरानी दूतावास ने कहा कि सऊदी अरब ने साम्प्रदायिकता की नीति अपना कर और लागू करके, जातीय व धार्मिक मतभेदों को हवा देकर और तकफीरी व आतंकवादी गुटों का भौतिक व आध्यात्मिक समर्थन करके क्षेत्र और विश्व को असुरक्षित बना दिया है।

बीजींग में ईरानी दूतावास से जारी होने वाली विज्ञप्ति में बल देकर कहा गया है कि पड़ोसी देशों के आंतरिक मामलों में सऊदी अरब का खुल्लम खुल्लाह हस्तक्षेप, क्षेत्र को अस्थिर बनाने में रियाज़ की भूमिका और लगभग दो वर्षों से यमन की निर्दोष जनता के विरुद्ध सऊदी अरब के पाश्विक हमलों ने उसे विश्व में अवांछित तत्व में परिवर्तित कर दिया है।

इसी प्रकार बीजींग में ईरानी दूतावास से जारी होने वाली विज्ञप्ति में आया है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने क्षेत्र की स्थिति और यह समझने के बाद कि समस्त देशों को शांति, सुरक्षा और स्थिरता की आवश्यकता है, सदैव पड़ोसी देशों के साथ तनावों को कम करने की दिशा में कदम उठाया है और इस बात को समझने के बाद कि क्षेत्र के कुछ मुसलमान देश अभी भी इस प्रकार की आवश्यकता का आभास नहीं कर रहे हैं, वह निराश नहीं किया है।

इसी प्रकार बीजींग में ईरानी दूतावास से जारी होने वाली विज्ञप्ति में आया है कि हम ऐसे संसार में रह रहे हैं जहां देशों की सुरक्षा एक दूसरे से जुड़ी हुई है और कोई भी देश अकेले संकटग्रस्त क्षेत्रों में एकपक्षीय नीति अपना कर भूमिका नहीं निभा सकता।

ज्ञात रहे कि चीन के विदेशमंत्री ने ईरान और सऊदी अरब के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाने हेतु बीजींग की तत्परता की घोषणा की थी जिसके बाद बींजीग में ईरानी दूतावास का बयान सामने आया है। MM