ईरान विकास के मार्ग पर अग्रसर हैः राष्ट्रपति
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i38234-ईरान_विकास_के_मार्ग_पर_अग्रसर_हैः_राष्ट्रपति
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि ईरान की सरकार, संविधान, एक नेतृत्व, संयुक्त लक्ष्यों की परिधि में ईरान को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करने के लिए यथावत प्रयास करती रहेगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १३, २०१७ १५:५१ Asia/Kolkata
  • ईरान विकास के मार्ग पर अग्रसर हैः राष्ट्रपति

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि ईरान की सरकार, संविधान, एक नेतृत्व, संयुक्त लक्ष्यों की परिधि में ईरान को प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करने के लिए यथावत प्रयास करती रहेगी।

डाक्टर हसन रूहानी ने सोमवार को संसद के प्रतिनिधि मंडल से मुलाक़ात में कहा कि इस्लामी व्यवस्था को मज़बूत करना, इस्लामी लोकतंत्र को विस्तृत करना तथा देश का निर्माण, सभी लोगों की ज़िम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ईरान की सरकार ने प्रतिरोधक अर्थव्यवस्था की नीतियों को क्रियान्वित करने की परिधि में विभिन्न आर्थिक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सफलताएं अर्जित की हैं।

राष्ट्रपति रूहानी ने प्रतिरोधक अर्थव्यवस्था को दुश्मनों के हमलों के मुक़ाबले में देश की अर्थव्यवस्था के मज़बूत होने के अर्थ में बताया और कहा कि इसके बावजूद कि ईरानी सरकार की तेल से होने वाली आय वर्तमान समय में एक तिहाई से एक चौथाई तक कम हो गयी है, लोगों का जीवन प्रभावित नहीं हुआ और यह विषय प्रतिरोधक अर्थव्यवस्था के मार्ग में बढ़ने का महत्वपूर्ण मापदंड हो सकता है।

राष्ट्रपति रूहानी ने तेल और गैस के निर्यात में वृद्धि के क्षेत्र में ईरानी सरकार की कार्यवाही को प्रतिरोधक अर्थव्यवस्था के मार्ग में की जानी वाली कार्यवाही बताया और कहा कि शीघ्र ही दक्षिणी पार्स में कई महत्वपूर्ण फ़ेज़ का उद्घाटन करके ईरान संयुक्त स्रोतों से गैस निकालने के स्तर में ईरान आगे बढ़ जाएगा। (AK)