ईरानी राष्ट्रपति की मास्को यात्रा के दौरान 10 समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i38260-ईरानी_राष्ट्रपति_की_मास्को_यात्रा_के_दौरान_10_समझौतों_पर_होंगे_हस्ताक्षर
ईरान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कहना है कि राष्ट्रपति हसन रूहानी की आगामी रूस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 10 समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १४, २०१७ ०९:२५ Asia/Kolkata
  • ईरानी राष्ट्रपति की मास्को यात्रा के दौरान 10 समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर

ईरान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री का कहना है कि राष्ट्रपति हसन रूहानी की आगामी रूस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच 10 समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे।

सोमवार को महमूद वाएज़ी ने मास्को में कहा कि तेहरान और मास्को को चाहिए कि दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच होने वाली मुलाक़ात को प्रभावी एवं लाभदायक बनाने के लिए समस्त संभावनाओं का प्रयोग करें।

ईरान के सूचना एवे प्रसारण मंत्री ने कहा कि हालांकि 2015 की तुलना में 2016 में ईरान और रूस के बीच व्यापार में 70 से 80 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन दोनों देशों के बीच क्षमता इससे कहीं अधिक है।

दोनों देशों के बीच ग्रीन कस्टम की प्रक्रिया के महत्व की ओर संकेत करते हुए वाएज़ी ने बैंकिंग और रेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग में वृद्धि पर बल दिया।  

उल्लेखनीय है कि ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी 28 मार्च को मास्को की यात्रा करेंगे। msm