आस्ताना वार्ता में प्रगति जारी हैः जाबिरी अंसारी
सीरिया के बारे में आस्ताना वार्ता में ईरान के प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख ने आस्ताना वार्ता में प्रगति की सूचना दी है।
हुसैन जाबिरी अंसारी ने सीरिया में शांति स्थापित करने की दिशा में रूस और तुर्की के प्रतिनिधि मंडलों से होने वाली अच्छी वार्ता प्रक्रिया और संघर्ष विराम को मजब़ूत करने की दिशा में होने वाले समझौते की ओर संकेत करते हुए कहा कि सीरिया में शांति वार्ता, तीसरे चरण की वार्ता का कार्यक्रम है।
श्री जाबिरी अंसारी ने कहा कि आस्ताना वार्ता के तीसरे चरण में, दोनों पक्षों के मध्य बंदियों के आदान प्रदान और बारूदी सुरंगों को हटाने के मामले में देशों के प्रतिनिधियों के मध्य तीन समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं।
ज्ञात रहे कि सीरिया शांति वार्ता के तीसरे चरण की वार्ता बुधवार को ईरान, रूस, तुर्की और जार्डन के प्रतिनिधियों, तथा सीरिया सरकार के प्रतिनिधि मंडल औ संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधियों के मध्य आयोजित होगी।
श्री जाबेरी अंसारी तीसरे चरण की वार्ता में भाग लेने के लिए सोमवार को क़ज़ाक़िस्तान की राजधानी आस्ताना पहुंचे हैं। (AK)