ईरान की रक्षा शक्ति में वृद्धि, आईआरजीसी का मुख्य कर्तव्य
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i38320-ईरान_की_रक्षा_शक्ति_में_वृद्धि_आईआरजीसी_का_मुख्य_कर्तव्य
ईरान के क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी के प्रवक्ता ने कहा है कि रक्षा व प्रतिरोधक शक्ति में वृद्धि, आईआरजीसी के मुख्य कर्तव्यों में शामिल है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar १४, २०१७ २२:०२ Asia/Kolkata
  • ईरान की रक्षा शक्ति में वृद्धि, आईआरजीसी का मुख्य कर्तव्य

ईरान के क्रांति संरक्षक बल आईआरजीसी के प्रवक्ता ने कहा है कि रक्षा व प्रतिरोधक शक्ति में वृद्धि, आईआरजीसी के मुख्य कर्तव्यों में शामिल है।

ब्रिग्रेडियर जनरल रमज़ान शरीफ ने मंगलवार को अपने एक बयान में कहा कि इस्लामी गणतंत्र ईरान की रक्षा शक्ति में वृद्धि पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। 

उन्होंने कहा कि चूंकि ईरान की इस्लाम क्रांति और ईरानी राष्ट्र के कट्टर व खतरनाक दुश्मन हैं इस लिए आईआरजीसी रक्षा तैयारी पूरी करके उनके संभावित हमलों को नाकाम बनाने की कोशिश कर रही है। 

ब्रिग्रेडियर जनरल रमज़ान शरीफ ने कहा कि ईरान, अत्याधिक अशांत क्षेत्र में शांति का द्वीप है जिसे दोस्त और दुश्मन सब स्वीकार करते हैं। (Q.A.)