ईरानः दक्षिणी खुरासान में 15 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्धाटन
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग द्वारा पूर्वी ईरान के " दक्षिणी खुरासान " प्रान्त में 15 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बुधवार को बीरजंद में तेल भंडार का उद्घाटन करते हुए ईरान के तेल के भडारंण के महत्व पर बल दिया।
राष्ट्रपति ने कहा कि इस प्रकार के भंडारों का उद्घाटन जनता में विश्वास बढ़ाता है और ईंधन की तस्करी की रोकथाम करता है। इस अवसर पर ईरान के पेट्रोलियम मंत्री बीजन जंगने भी मौजूद थे।
तेल भंडारण के लिए बनाए गये इस टैंक की क्षमता एक सौ पांच मिलयन लीटर है और इसे लगभग पच्चीस हेक्टर में बनाया गया है।
इस भंडारण का उद्देश्य, अफगानिस्तान को तेल निर्यात आसान बनाना है।
इसी प्रकार बीरजदं में 15 हज़ार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम का भी उदघाटन किया गया ।
इसी प्रकार अन्य कई परियोजनाओं का राष्ट्रपति ने वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा उद्घाटन किया।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने बुधवार को परियोजनाओं के उदघाटन के लिए पूर्वी ईरान के दक्षिणी खुरासान प्रांत की एक दिवसीय यात्रा की। (Q.A.)