दूसरों पर आरोप लगाकर अपने हस्ताक्षेप न छिपाए तुर्की
ईरान का कहना है कि तुर्की दूसरों पर निराधार आरोप लगाकर अपने पड़सियों के बारे में अपनी हस्तक्षेप पूर्ण और विस्तारवादी नीतियों का औचित्य पेश कर रहा है।
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने इस्तांबोल में ईरान के विरुद्ध तुर्क राष्ट्रपति के बयान को रद्द करते हुए कहा कि खेद की बात यह है कि तुर्क अधिकारियों के अपने पड़िसों के बारे में हस्तक्षेप पूर्ण, निराधार और समस्या जनक बयान जारी हैं और वह दूसरों पर निराधार और घिसे पिटे आरोप लगाकर पड़ोसियों के बारे में अपनी हस्तक्षेपपूर्ण और विस्तारवादी नीतियों का औचित्य पेश कर रहे हैं।
श्री बहराम क़ासिमी ने तुर्की के उप प्रधानमंत्री के ग़लत और ग़ैर संबंधित बयानों की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान तीस वर्ष से अधिक समय से पड़ोसी देशों के लाखों शरणार्थियों का मेज़बान रहा है और तुर्की को ईरान से सीखना चाहिए कि किस प्रकार तीन दशक से लाखों शरणार्थियों की मेज़बानी की जाती है और कभी भी उसने इस मुद्दे का दुरुपयोग करने का प्रयास नहीं किया।
ज्ञात रहे कि तुर्की के उप प्रधानमंत्री ने अपने विवादित बयान में कहा कि ईरान में मौजूद दूसरे देशों के तीस लाख लोग तुर्की और उसके बाद यूरोप की ओर पलायन करने का इरादा रखते हैं। (AK)