राष्ट्रपति रूस पहुंचे
ईरान के राष्ट्रपति अपनी आधिकारिक यात्रा पर सोमवार को रूस की राजधानी मास्को पहुंचे।
मास्को हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी का स्वागत रूस के विदेशउपमंत्री ने किया।
ईरान के राष्ट्रपति का आधिकारिक स्वागत मंगलवार को रूसी राष्ट्रपति पुतीन करेंगे। अपनी यात्रा में डा. हसन रूहानी अपने रूसी समकक्ष के साथ भेंटवार्ता के अतिरिक्त कुछ समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे। ईरान के राष्ट्रपति सोमवार की रात रूसी प्रधानमंत्री देमित्री मेदवेदोव के रात्रिभोज में भाग लेंगे।
इससे पहले ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासेमी ने राष्ट्रपति रूहानी की रूस यात्रा के बारे में कहा था कि उनकी इस यात्रा के दौरान क़ानूनी, न्यायिक, यातायात, तकनीक, संपर्क, ऊर्जा और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहमतिपत्रों पर हस्ताक्षर किये जाएंगे।