राष्ट्रपति रूहानी को माॅस्को विश्व विद्यालय ने डाॅक्ट्रेट की मानद उपाधि दी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i39038-राष्ट्रपति_रूहानी_को_माॅस्को_विश्व_विद्यालय_ने_डाॅक्ट्रेट_की_मानद_उपाधि_दी
माॅस्को विश्व विद्यालय ने एक विशेष समारोह में इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाॅक्टर हसन रूहानी को डाॅक्ट्रेट की मानद उपाधि प्रदान की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २८, २०१७ ०९:२७ Asia/Kolkata
  • राष्ट्रपति रूहानी को माॅस्को विश्व विद्यालय ने डाॅक्ट्रेट की मानद उपाधि दी

माॅस्को विश्व विद्यालय ने एक विशेष समारोह में इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाॅक्टर हसन रूहानी को डाॅक्ट्रेट की मानद उपाधि प्रदान की है।

माॅस्को विश्व विद्यालय के कुलपति सादोवो नीची ने इस समारोह में कहा कि ईरान व रूस के बीच शैक्षिक व वैज्ञानिक संबंधों के विकास व विस्तार के मार्ग में राष्ट्रपति रूहानी द्वारा उठाए गए क़दमों का आभार प्रकट करने के लिए यह विश्व विद्यालय उन्हें डाॅक्ट्रेट की मानद उपाधि प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह डिग्री, विश्व विद्यालय के एकेडमिक बोर्ड की पुष्टि के बाद राष्ट्रपति रूहानी को प्रदान की गई है। इस समारोह में माॅस्को विश्व विद्यालय के अनेक प्रोफ़ेसर और छात्र भी मौजूद थे।

 

इस समारोह में ईरान के राष्ट्रपति डाॅक्टर हसन रूहानी ने माॅस्को विश्व विद्यालय की ओर से डाॅक्ट्रेट की मानद उपाधि प्रदान किए जाने पर आभार प्रकट किया और अहम अंतर्राष्ट्रीय मामलो। पर अपने विचार प्रकट किए। रूसी राष्ट्रपति विलादिमीर पुतीन के औपचारिक निमंत्रण पर माॅस्को की यात्रा कर रहे डाॅक्टर रूहानी ने सोमवार की रात रूस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदव से मुलाक़ात की थी और मंगलवार को वे राष्ट्रपति पुतीन से मुलाक़ात के अलावा कई समझौतों और सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर करेंगे। (HN)