आतंकवाद की जड़, सऊदी चरमपंथी विचारधारा में निहित हैः ईरान
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i39058-आतंकवाद_की_जड़_सऊदी_चरमपंथी_विचारधारा_में_निहित_हैः_ईरान
ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि क्षेत्र में आतंकवाद की जड़, सऊदी अरब में फलने फूलने वाली कट्टरपंथी विचार है जो आज विभिन्न तकफ़ीरी - आतंकवादी गुटों के रूप में क्षेत्र और दुनिया की जनता की जान के लिए समस्या बने हुए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २८, २०१७ १३:३५ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद की जड़, सऊदी चरमपंथी विचारधारा में निहित हैः ईरान

ईरान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि क्षेत्र में आतंकवाद की जड़, सऊदी अरब में फलने फूलने वाली कट्टरपंथी विचार है जो आज विभिन्न तकफ़ीरी - आतंकवादी गुटों के रूप में क्षेत्र और दुनिया की जनता की जान के लिए समस्या बने हुए हैं।

विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता बहराम क़ासिमी ने मंगलवार को यमन पर हमला करने वाले तथा कथित अरब गठबंधन के प्रवक्ता अहमद अलअसीरी के ईरान विरोधी बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में वास्तविक ख़तरा, तकफ़ीरी आतंकवाद और उसके क्षेत्रीय व अंतर्राष्ट्रीय समर्थक हैं जिन्होंने आतंकवाद से संघर्ष की आड़ में क्षेत्र में भयावह अपराधों को अपने नाम किया है।

श्री बहराम क़ासिमी ने क्षेत्र में शांति स्थापित करने की दिशा में सभी लोगों को साथ लेकर चलने के तेहरान के बहुआयामी प्रयासों की ओर संकेत करते हुए कहा कि अमरीका पर भरोसा करने में सऊदी अरब के निरंतर अनाड़ीपन से क्षेत्र की शांति को बहुत अधिक नुक़सान पहुंचा है।

श्री बहराम क़ासिमी ने कहा कि विदेशी देशों के हस्तक्षेप से क्षेत्र में हिंसा, आतंकवाद, अशांति और मतभेद के अतिरिक्त कुछ और परिणाम सामने नहीं आएगा और इससे कदापि क्षेत्रीय जनता का भला नहीं होगा।

ज्ञात रहे कि तथाकथित अरब गठबंधन के प्रवक्ता अहमद अलअसीरी ने तेहरान के विरुद्ध घिसे पिटे और निराधार आरोप लगाते हुए यमन में ईरान के हस्तक्षेप का मुक़ाबला करने के लिए सऊदी अरब का समर्थन करने के कारण अमरीकी सरकार की सराहना की। (AK)