तेहरान और मास्को के मध्य 14 समझौतों पर हस्ताक्षर
ईरान और रूस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मास्को में दोनों देशों के राष्ट्रपतियों की उपस्थिति में राजनैतिक, आर्थिक, क़ानूनी, न्यायिक, शिक्षा, विज्ञान तथा संस्कृति के क्षेत्र में 14 सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए।
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी का मंगलवार को क्रिमलन हाऊस में रूसी राष्ट्रपति विलादीमीर पुतीन ने अधिकारिक स्वागत किया ।
क्रिमलन हाऊस में दोनों देशों के नेताओं के मध्य द्विपक्षीय भेंट वार्ता के बाद, आरोपियों के प्रत्यर्पण, सैलानियों का ग्रुप वीज़ा समाप्त करने, व्यापार, बिजली, खेल और व्यायाम, घरों के निर्माण और दोनों देशों के मंत्रालयों और अधिकारियों को सार्वजनिक सेवाएं प्रदान करने जैसे विभिन्न क्षेत्रों में 14 सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर हुए।
ईरान और रूस के मध्य होने वाले समझौते में सूचना एवं तकनीक, ईरान और रूस के मध्य रेल सहयोग, ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था तथा रूस की परमाणु ऊर्जा संस्था रूस एटम के मध्य सहयोग, दोनों देशों के वाणिज्य कक्ष, ईरान और रूस की तेल कंपनियों के मध्य सहयोग, दोनों देशों की गैस कंपनियों के मध्य सहयोग तथा गर्मसार - इन्चेबूरून के मध्य रेल लाइन बिछाने और और उपकरणों के स्थानांतरण जैसे अन्य समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुए हैं।
यह भी पढ़ें: चरमपंथ को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए वैश्विक इरादा बहुत आवश्यक हैः रूहानी
इसी प्रकार ईरान और रूस के प्राइवेट सेक्टर के प्रतिनिधियों के मध्य भी कई समझौते हुए हैं। (AK)