रूस दौरा पूरा करके राष्ट्रपति रूहानी स्वदेश लौटे
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i39102-रूस_दौरा_पूरा_करके_राष्ट्रपति_रूहानी_स्वदेश_लौटे
राष्ट्रपति डाॅक्टर हसन रूहानी रूस का सरकारी दौरा पूरा करके बुधवार की सुबह स्वदेश लौट आए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar २९, २०१७ ११:१२ Asia/Kolkata
  • रूस दौरा पूरा करके राष्ट्रपति रूहानी स्वदेश लौटे

राष्ट्रपति डाॅक्टर हसन रूहानी रूस का सरकारी दौरा पूरा करके बुधवार की सुबह स्वदेश लौट आए।

अपनी माॅस्को यात्रा में उन्होंने रूस के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से अहम द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर बात चीत की। ईरान के राष्ट्रपति ने माॅस्को विश्व विद्यालय से डाॅक्ट्रेट की मानद उपाधि प्राप्त करने के साथ ही विश्व विद्यालय के प्रोफ़ेसरों और छात्रों को संबोधित भी किया और इसी तरह रूस में रह रहे ईरानियों से मुलाक़ात की। राष्ट्रपति रूहानी ने तेहरान रवाना होने से पहले पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय पहलू और क्षेत्रीय सुरक्षा की दृष्टि से रूस के साथ संबंध विस्तार ईरान के लिए बहुत अहम है और आज आतंकवाद पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ा ख़तरा बना हुआ है।

 

उन्होंने कहा कि हालिया दो बरस में ईरान व रूस के संबंध बहुत अच्छे रहे हैं और दोनों देशों ने आतंकवाद से संघर्ष, क्षेत्र में शांति व स्थिरता की स्थापना और सीरिया व इराक़ की समस्याओं के समाधान के बारे में आपस में सकारात्मक सहयोग किया है। राष्ट्रपति डाॅक्टर हसन रूहानी ने कहा कि रूस के राष्ट्रपति के साथ मुलाक़ात में सीरिया, इराक़, यमन, अफ़ग़ानिस्तान, क्षेत्रीय समस्याओं और मध्य एशिया की सुरक्षा के बारे में वार्ता हुई। ईरान के राष्ट्रपति अपने रूसी समकक्ष के औपचारिक निमंत्रण पर सोमवार की शाम माॅस्को पहुंचे थे। (HN)