रोज़गार के अवसर पर उपलब्ध कराना, सरकार की प्राथमिकता हैः रूहानी
इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने कहा है कि वरिष्ठ नेता की ओर से नये हिजरी शम्सी वर्ष का नाम प्रतिरोधक अर्थव्यवस्था, पैदावार और रोज़गार रखे जाने के दृष्टिगत, सरकार के कार्यक्रमों में रोज़गार पैदा करने वाली योजनाओं का उद्घाटन सर्वोपरि है।
राष्ट्रपति हसन रूहानी ने गुरुवार को ईरान के उत्तरी प्रांत गीलान की यात्रा के दौरान इस प्रांत के अपने दौरे के उद्देश्य के बारे में कहा कि इस यात्रा के दौरान प्रांत के निवासियों से जो वचन किए गये थे, उनकी समीक्षा की जाएगी।
डाक्टर हसन रूहानी ने गीलान प्रांत में निर्माण की 17 परियोजनाओं के बारे में कहा कि इस परियोजनाओं के आरंभ से होने से तीन हज़ार छह सौ लोगों को रोज़गार मिलेगा। उन्होंने स्वतंत्र अंज़ली क्षेत्र में कैस्पियन बंदरगाह में दो जेटी के उद्घाटन की ओर संकेत करते हुए कहा कि इन दो जेटियों के उद्घाटन से गीलान व अंज़ली क्षेत्र में चहल पहल पैदा हो जाएगी। (AK)