विदेशी दबाव के सामने न झुकना, प्रतिरोधक अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण लक्ष्य
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i39368-विदेशी_दबाव_के_सामने_न_झुकना_प्रतिरोधक_अर्थव्यवस्था_का_महत्वपूर्ण_लक्ष्य
राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने विदेशी दबाव के समाने न झुकना, प्रतिरोधक अर्थ व्यवस्था के लक्ष्यों में बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०३, २०१७ ११:४३ Asia/Kolkata
  • विदेशी दबाव के सामने न झुकना, प्रतिरोधक अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण लक्ष्य

राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने विदेशी दबाव के समाने न झुकना, प्रतिरोधक अर्थ व्यवस्था के लक्ष्यों में बताया है।

उन्होंने सोमवार को कुछ सरकारी प्रबंधकों और व्यवस्था के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाक़ात में पैदावार को आर्थिक विकास और रोज़गार की भूमिका बताया और कहा कि एेसे काम से जिससे रोज़गार पैदा होता है, ईरान वरिष्ठ नेता द्वारा वर्ष 1396 के लिए उत्पादन और रोज़गार के क्षेत्र में निर्धारित किए गये दोनों लक्ष्यों तक पहुंचा जा सकता है।

डाक्टर हसन रूहानी ने कहा कि ईरान में रोज़गार पैदा करने वाले काम उपलब्ध कराना धार्मिक, राष्ट्रीय और क्रांतिकारी ज़िम्मेदारी है और सरकार ने वर्ष 1396 में सात लाख से अधिक रोज़गार पैदा करने का लक्ष्य बनाया है।

इस्लामी गणतंत्र ईरान के राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने संयुक्त समग्र कार्य योजना जेसीपीओए की ओर संकेत करते हुए कहा कि जेसीपीओए में ईरान का लक्ष्य, थोपे गये और ग़ैर क़ानूनी प्रतिबंधों की ज़ंजीरों को तोड़ना जो टूट गयी।

उन्होंने यह बयान करते हुए कि चुनावों में जनता की भरपूर उपस्थिति से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ईरान की भूमिका को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण है, कहा कि कुछ देशों के विपरीत ईरान में चुनव भव्य, कड़ी प्रतिस्पर्धा और शिष्टाचार के साथ आयोजित होना चाहिए। (AK)