हर प्रकार का रासायनिक हमला निंदनीयः ईरान
ईरान ने इदलिब में किये गए रासायनिक हमले की निंदा की है।
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सीरिया के इदलिब में किये गए रासायनिक हमले की निंदा करते हुए कहा कि तेहरान, हर प्रकार के रासायनिक हमले की भर्त्सना करता है।
बहराम क़ासेमी ने बुधवार को तेहरान में कहा कि सीरिया में यह कोई पहला रासायनिक हमला नहीं है। उन्होंने कहा कि रासायनिक हमले का एक उद्देश्य, सीरिया संकट के समाधान के लिए किये जाने वाले कूटनीतिक प्रयासों को पटरी से उतारना है।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को सीरिया के इदलिब के दक्षिण में स्थित "ख़ान शैख़ून" क्षेत्र में रासायनिक हमला किया गया था जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए और लगभग 400 घायल हो गए। सीरिया का इदलिब क्षेत्र, पश्चिम और तुर्की का समर्थन प्राप्त आतंकवादी गुटों के नियंत्रण में है।