सीरिया पर अमरीका का हमला, ख़तरनाक परंपराः ज़रीफ़
विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा है कि सीरिया पर अमरीका का मिज़ाइल हमला एक बहुत ही ख़तरनाक परंपरा का सूचक है।
शनिवार को तेहरान में हंग्री के उप प्रधानमंत्री जोल्ट शेमीन के साथ भेंट में जवाद ज़रीफ़ ने सीरिया पर अमरीका के मिज़ाइल हमले की ओर संकेत करते हुए कहा कि ईरान, सीरिया में किये गए रासायनिक और मिसाइल हमलों दोनों की कड़ी निंदा करता है। उन्होंने कहा कि सीरिया पर अमरीका का मिज़ाइल हमला एक बहुत ही ख़तरनाक परंपरा का सूचक है।
जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि सीरिया, संयुक्त राष्ट्रसंघ की निगरानी में पहले ही अपने रासायनिक शस्त्र नष्ट कर चुका है जबकि राष्ट्रसंघ ने आतंकवादियों से रासायनिक हथियार नहीं लिए हैं। उन्होंने कहा कि यह संभवतः इसलिए है कि जब भी आतंकवादी युद्ध मे अपने आप को हारता हुए देखें तो रासायनिक शस्त्रों का प्रयोग करें। ईरान के विदेशमंत्री जवाद ज़रीफ़ ने कहा कि इसी बात के दृष्टिगत अमरीका ने सीरिया पर मिज़ाइल से हमला किया है।