सीरिया पर हमला, आतंकवादियों की हार छिपाने के लिएः हसन रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i39780-सीरिया_पर_हमला_आतंकवादियों_की_हार_छिपाने_के_लिएः_हसन_रूहानी
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि आतंकवादियों की खुली पराजय को छिपाने के लिए सीरिया पर हमला किया गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १०, २०१७ १०:४६ Asia/Kolkata
  • सीरिया पर हमला, आतंकवादियों की हार छिपाने के लिएः हसन रूहानी

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा है कि आतंकवादियों की खुली पराजय को छिपाने के लिए सीरिया पर हमला किया गया।

डाक्टर हसन रूहानी ने सीरिया पर अमरीकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि यह हमला आतंकवादियों की विफलताओं को छिपाने के उद्देश्य से किया गया।  उन्होंने कहा कि यह काम आतंकवादियों को आतंकी घटनाएं करने के लिए प्रेरित करेगा।

राष्ट्रपति डा. रूहानी ने सोमवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सीरिया पर अमरीका का हमला, शांति वार्ता को प्रभावित करेगा और आतंकवादी गुटों के सशक्त होने का कारण बनेगा।

उन्होने कहा कि अगर एक निश्पक्ष तथ्यपरक दल सीरिया में किये जाने वाले रासायनिक हमले की जांच करे और उसकी रिपोर्ट में यह कहा जाए कि यह हमला आतंकवादियों ने किया था तो फिर विश्ववासियों से कहने के लिए अमरीका के पास क्या होगा?

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा कि सीरिया संकट का समाधान कूटनीति के मार्ग से ही संभव है।  उन्होंने कहा कि सीरिया के भविष्य निर्धारण का अधिकार केवल सीरिया की जनता को है।