राजनीतिक समाधान के प्रयास के लिए जी7 ने ईरान की सराहना की
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i39866-राजनीतिक_समाधान_के_प्रयास_के_लिए_जी7_ने_ईरान_की_सराहना_की
विश्व के 7 औद्धयोगिक देशों के समूह जी7 के विदेशमंत्रियों ने क्षेत्र के विभिन्न संकटों के राजनीतिक समाधान के लिए ईरान के प्रयासों का स्वागत किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ११, २०१७ १९:३७ Asia/Kolkata
  • राजनीतिक समाधान के प्रयास के लिए जी7 ने ईरान की सराहना की

विश्व के 7 औद्धयोगिक देशों के समूह जी7 के विदेशमंत्रियों ने क्षेत्र के विभिन्न संकटों के राजनीतिक समाधान के लिए ईरान के प्रयासों का स्वागत किया है।

जी7 के विदेशमंत्रियों ने इटली में दो दिवसीय सम्मेलन के समापन पर एक संयुक्त घोषणापत्र जारी किया जिसमें ईरान के परमाणु समझौते के समर्थन के साथ ही क्षेत्र में आतंकवाद के खिलाफ युद्ध और राजनीतिक समाधान के लिए तेहरान के प्रयासों को प्रभावशाली बताया है। 

जी7 के सदस्य देशों ने इसी प्रकार इस्लामी गणतंत्र ईरान से अपील की है कि वह सीरिया, इराक़ और यमन तथा अन्य क्षेत्रों में राजनीतिक समाधान तथा आतंकवाद, चरमपंथ और हिंसा के प्रसार को रोकने के प्रयासों में अधिक सहयोग करे और इस क्षेत्र में अपनी भूमिका बढ़ाए। 

 

जी 7 के विदेशमंत्रियों ने इसी प्रकार सीरिया संकट के समाधान और दाइश सहित अन्य आतंकवादी गुटों को तबाह करने में रूस की क्षमता पर बल दिया और उन्होंने इसी प्रकार सीरिया की स्वाधीनता, अखंडता और प्रभुसत्ता के प्रति कटिबद्धता प्रकट की। 

उत्तरी इटली के लूका नगर में सोमवार को जी7 के सदस्य देशों के विदेशमंत्रियों की बैठक आरंभ हुई थी। 

 

इस सम्मेलन में अमरीका, कनाडा, जापान, जर्मनी, इटली, ब्रिटेन, फ्रांस के विदेशमंत्रियों और इसी प्रकार यूरोपीय संघ में विदेश मामलों की प्रभारी फेड्रिका मोगरेनी ने भाग लिया और सीरिया सहित विभिन्न अतंरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। (Q.A.)