ईरान के वैभवशाली चुनाव, शत्रुओं को निराश कर देंगेः रूहानी
https://parstoday.ir/hi/news/iran-i39872-ईरान_के_वैभवशाली_चुनाव_शत्रुओं_को_निराश_कर_देंगेः_रूहानी
राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि राष्ट्रपति और नगर व ग्रामीण परिषदों के चुनाव ईरान की प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे और ये चुनाव ईरान के दोस्तों को आशावान बनाएंगे और शत्रुओं को निराश करेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १२, २०१७ ०५:१० Asia/Kolkata
  • ईरान के वैभवशाली चुनाव, शत्रुओं को निराश कर देंगेः रूहानी

राष्ट्रपति रूहानी ने कहा है कि राष्ट्रपति और नगर व ग्रामीण परिषदों के चुनाव ईरान की प्रतिष्ठा में वृद्धि करेंगे और ये चुनाव ईरान के दोस्तों को आशावान बनाएंगे और शत्रुओं को निराश करेंगे।

डाॅक्टर हसन रूहानी ने मंगलवार की रात माज़ंदरान प्रांत के नौशहर नगर में युवाओं के साथ एक बैठक में कहा कि 19 मई को होने वाले चुनाव में सबसे अहम बात जनता की व्यापक उपस्थिति और भरपूर मतदान है। उन्होंने कहा कि चुनाव एक दिन का होता है लेकिन देश के भविष्य के लिए निर्णायक होता है। उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि आज देश आगे की ओर बढ़ने और जनता की आशाओं को पूरा करने के लिए तैयार है, कहा कि अगले हफ़्ते दक्षिणी पार्स तेल व गैस फ़ील्ड में 20 अरब डाॅलर मूल्य के छः अन्य चरण एक साथ काम करना शुरू कर देंगे कि जो ईरान के इतिहास में अभूतपूर्व है।

 

राष्ट्रपति डाॅक्टर हसन रूहानी ने ईरान के परमाणु उद्योग के बारे में कहा कि ईरान पहली बार परमाणु व्यापार में शामिल होने में सफल हुआ और उसने अपने परमाणु उत्पाद दुनिया के सामने पेश किए। उन्होंने कहा कि इस समय ईरान, अमरीका और रूस जैसी संसार की दो बड़ी शक्तियों को भारी पानी निर्यात कर रहा है जबकि शत्रुओं का प्रयास था कि ईरान भारी पानी की तकनीक प्राप्त न कर सके। (HN)